



सुजानपुर/हमीरपुर :- सुजानपुर-चरोट-चौरी सड़क के अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात एक दिसंबर से 25 दिसंबर तक बंद कर दिया गया है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि अपग्रेडेशन के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही एक से 25 दिसंबर तक बंद की गई है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक सुजानपुर-पटलांदर सड़क से आवाजाही कर सकते हैं।


30 तक बंद रहेगी निहारी बुहली सड़क



सुजानपुर उपमंडल में निहारी बुहली सड़क के अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात एक दिसंबर से 30 दिसंबर तक बंद कर दिया गया है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि अपग्रेडेशन के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही एक से 30 दिसंबर तक बंद की गई है।

इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक करोट-दोसड़का-सुजानपुर और बड़बदार-बनाल,दोसड़का-सुजानपुर सड़क से आवाजाही कर सकते हैं।
















Total Users : 115216
Total views : 173929