नादौन में मन की बात कार्यक्रम के उपरांत किसान मोर्चा की परिचयात्मक बैठक आयोजित

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- नादौन मंडल में मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनने के उपरांत किसान मोर्चा की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक नादौन मंडल किसान मोर्चा के अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

 

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला प्रभारी एवं प्रदेश सचिव अमित ठाकुर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल काकू, नादौन मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया सहित किसान मोर्चा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

अपने संबोधन में मंडल अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान कल्याण और कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण हेतु शुरू की गई योजनाओं – जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, PM Fasal Bima Yojna, परंपरागत कृषि विकास योजना (PKVY), किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) विस्तार, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, और Agri Start-up व FPO प्रोत्साहन कार्यक्रम—ने देशभर में खेती को एक सम्मानजनक, आधुनिक और लाभकारी व्यवसाय के रूप में स्थापित किया है।

 

उन्होंने बताया कि इन्हीं योजनाओं से प्रेरणा लेकर उन्होंने स्वयं वैज्ञानिक खेती को अपनाया और आज वह बड़े पैमाने पर मशरूम उत्पादन करते हैं, जिसकी दैनिक उत्पादन क्षमता लगभग 300 किलो प्रति दिन है।

 

 

यह उपलब्धि दर्शाती है कि यदि किसान केंद्र सरकार की योजनाओं का सही उपयोग करते हुए आधुनिक तकनीक अपनाएँ, तो वे न केवल आत्मनिर्भर बन सकते हैं बल्कि दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध करा सकते हैं।

 

रविंद्र ठाकुर युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत माने जाते हैं और लगातार बेरोजगार युवाओं से अपील करते हैं कि वे कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक पद्धतियों और प्रधानमंत्री मोदी की किसानोन्मुख योजनाओं का लाभ लेते हुए अपना भविष्य सुरक्षित बनाएं।

 

बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने भी कृषि क्षेत्र में मोदी सरकार की नीतियों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य किसानों की आय दोगुनी करना ही नहीं, बल्कि कृषि को एक सशक्त, टिकाऊ और उद्यमशीलता आधारित उद्योग के रूप में विकसित करना है।

 

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को लिया।