मटाहणी स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने ली तंबाकू विरोधी शपथ

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मटाहणी में प्रधानाचार्या अंजू मल्होत्रा की अध्यक्षता में तंबाकू निषेध अभियान 3.0 के तहत सभी विद्यार्थियों एवम शिक्षकों को तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई।

 

साथ ही विद्यालय में एनएसएस स्वयंसेवियों तथा अन्य छात्रों और बीएड प्रशिक्षुओं ने एक जागरुकता रैली निकालकर तंबाकू उत्पादों का प्रयोग न करने का संदेश दिया।

 

इसमें स्कूल के सभी अध्यापकों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया।