



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- दीनदयाल उपाध्याय शिक्षण महाविद्यालय मैहरे में विश्व एड्स दिवस मनाया गया I इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया I

एड्स के प्रति जागरूकता लाने के लिये प्रशिक्षुओं द्वारा मैहरे में रैली निकाली गयी I इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम सत्र की साक्षी प्रथम, निष्ठा ने द्वितीय तथा अनीशा ने तृतीय स्थान पाया l



पोस्टर मेकिंग में निखिल ने पहला, अभिषेक ने दूसरा तथा मीनाक्षी ने तीसरा स्थान पाया l कॉलेज प्रधानाचार्या डॉ सीमा शर्मा ने प्रशिक्षुओं का सफल भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया l



इस अवसर पर सभी प्राध्यापक व गैर प्राध्यापक वर्ग भी उपस्थित रहे l
Post Views: 170

















Total Users : 115212
Total views : 173923