राज राजेशवरी शिक्षा महाविद्यालय ने एडस दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  राज राजेशवरी शिक्षा महाविद्यालय भोटा, गांव छोड़ब, जिला हमीरपुर में रेड रिवन क्लब के तहत सीÛ एमÛ ओÛ कार्यालय हमीरपुर द्वारा एडस दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में डाÛ नईम अहमद (मैडिकल आॅफिसर ईनचार्ज सीÛ एचÛ सी भोटा), बीÛ सीÛ सीÛ कोआर्डिनेटर सलोचना एडस काॅंऊसलर अंजु एडवोकेट सुनीता तथा अशोक चावला  सम्मिलित हुए।

सर्वप्रथम मैडम  सुनीता गौतम ने सभी उपस्थित सभाजनों का स्वागत तथा परिचय करवाया। तत्पश्चात भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से विभिन्न जानकारियां दीं गईं, प्रतिभागियों ने बताया कि एक दिसम्बर 2025 विश्व एडस दिवस है जो एचÛ आईÛ वीÛ के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण दिन है।

 

इस बर्ष का थीम है ”अवरोधों का पार करना, एडस प्रतिक्रिया को बदलना“ वर्तमान में दुनिया भर में 40‐8 मिलियन लोग एचÛ आईÛ वीÛ से पीड़ित है, और 2024 में 1‐3 मिलियन नए मामले सामने आए हैं। 9‐2 मिलियन लोग अभी भी उपचार से वंचित हैं।

 

विश्व एडस दिवस हमें एचÛ आईÛ वीÛ के बारे में जागरूकता कार्यक्रम में एडस थीम को लेकर मेहंदी तथा रंगोली प्रतियोगिता भी करवाई गई।

 

मेहंदी में विशाली प्रथम ममता द्वितिय तथा समीक्षा तृृृतीय स्थान व रंगोली मे गरिमा व सहेलियां प्रथम जीया व सहेलियां द्वितीय तथा सुहानी व सहेलियां तृृृतीय भाषण प्रतियोगिता में हेमलता प्रथम सुमित द्वितीय तथा तमन्ना ने तृृृतीय स्थान प्राप्त किया।

जागरूकता कमेटी ने प्रतिभागियों को ईनाम देकर उनका हौसला बढ़ाया। इस कार्यक्रम के अवसर पर कालेज कमेटी के चेयरमैन मनजीत सिंह, विशेष अतिथि  श्वेता सिंह, कालेज सेक्रेट्री  कुलबीर सिंह ठाकुर काॅलेज प्राचार्य डाÛ राज कुमार धीमान, बीÛ एडÛ, डीÛ एलÛ एडÛ के प्रशिक्षु अध्यापक, बीÛ एÛ के छात्र व समस्त स्टाॅफ उपस्थित रहा।