एनजीओ भवन में मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार 3 दिसंबर को यहां एनजीओ भवन के परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में उपायुक्त अमरजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। जिला कल्याण अधिकारी ने दिव्यांगजनों से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।