



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- बड़सर/ढटवाल भाजपा मंडल के मीडिया प्रभारी सोम दत्त ने बताया कि प्रदेश भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर 4 दिसंबर को धर्मशाला में कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के खिलाफ विशाल धरना आयोजित किया जा रहा है।
प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद से कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। मंडी में तेजाब हमला, हमीरपुर में बढ़ते आपराधिक मामले और अवैध खनन जैसे मामलों ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में माफिया राज हावी है, और कई मामलों में कांग्रेस नेताओं से जुड़े नाम सामने आ रहे हैं।


उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। नई भर्तियाँ लगभग बंद हैं तथा आउटसोर्स के माध्यम से पिछली दरवाजे से भर्ती कर बेरोजगार युवाओं का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियाँ पूरी तरह विफल सिद्ध हो रही हैं।



सोम दत्त ने बताया कि सरकारी संस्थानों में अव्यवस्था, बिगड़ती व्यवस्था और विकास कार्यों की धीमी गति इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है।
भाजपा इस धरने को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक व्यापक तैयारियाँ कर रही है, और बड़सर सहित पूरे क्षेत्र से भारी संख्या में कार्यकर्ता धर्मशाला पहुँचेंगे।

















Total Users : 115217
Total views : 173932