समीरपुर स्कूल में मनाया गया विश्व मृदा दिवस 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समीरपुर में विश्व मृदा दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस वर्ष विश्व मृदा दिवस की थीम “स्वस्थ मृदा, स्वस्थ शहर “है जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मिट्टी संरक्षण और इसके महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम रहे जिन्होंने मृदा दिवस के वारे में विद्यार्थियों व शिक्षकों को महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई व कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समस्त शिक्षकों व विद्यार्थियों को बधाई दी।

 

स्कूल के विद्यार्थियों ने थीम आधारित भाषण, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग और क्विज जैसी गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य बलराज ने बताया कि भूमि प्रदूषण, रासायनिक खादों का अत्यधिक प्रयोग, पेड़ों का कटान और ग्लोबल वार्मिंग मिट्टी की सेहत पर गंभीर प्रभाव डाल रहे हैं।

 

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि मिट्टी हमारी प्राकृतिक धरोहर है और इसका संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। हमें जैविक खाद, वर्मी-कंपोस्ट, वर्षा जल संचयन और वृक्षारोपण जैसे प्रयासों को अपनाना चाहिए।

 

 

कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार भी बांटे गए। इस समारोह में विशेष रूप से भोरंज कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी चंदन ठाकुर , पूर्व में स्कूल के हेडमास्टर रहे विक्रम गथानिया सहित समस्त स्कूल शिक्षक भी उपस्थित रहे।