अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन: भवानी ठाकुर

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में आज धरना प्रदर्शन किया गया विभाग सयोजक भवानी ठाकुर ने कहा की प्रदेश सरकार “शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा—तीनों मोर्चों पर सरकार फेल! छात्राओं पर लाठीचार्ज कर सुक्खू सरकार ने अपना असली चेहरा दिखाया।

 

 

 

 

 

 

हमीरपुर विभाग संयोजक ठाकुर भवानी सिंह ने बताया कि विधानसभा घेराव के दौरान शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे कई छात्राएँ घायल हुईं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक आवाज़ उठाना अपराध नहीं, लेकिन सरकार ने दमन का रास्ता चुनकर अपनी मानसिकता उजागर कर दी।

 

विद्यार्थियों की आवाज़ पर पुलिस की लाठियाँ—अभाविप न झुकेगी, न रुकेगी।”

 

उन्होंने कहा कि तीन वर्षों में सरकार ने शिक्षा व्यवस्था खोखली की, विश्वविद्यालय नेतृत्वविहीन हैं, सीयू धर्मशाला परियोजना अटकी है, नई शिक्षा नीति लागू नहीं, 5 लाख नौकरियों का वादा झूठ साबित हुआ, नशा माफिया बेलगाम हैं, कानून-व्यवस्था चरमराई है।

 

महिला सुरक्षा का दावा करने वाली सरकार ने छात्राओं पर लात-डंडे बरसाए, हिमाचल का भविष्य संकट में।” – ठाकुर भवानी सिंह

 

छात्र संघ चुनाव बहाल न करना लोकतांत्रिक अधिकारों का सीधा उल्लंघन है। प्रदेश के विश्वविद्यालय—पालमपुर कृषि, हमीरपुर तकनीकी व नौणी—स्थाई कुलपतियों के बिना चल रहे हैं। 100 स्कूल परिवर्तित करने का निर्णय शिक्षा बोर्ड की स्वायत्तता पर प्रहार है।

 

उन्होंने कहा कि अभाविप द्वारा इन मुद्दों पर आवाज़ उठाने पर सरकार ने संवाद की बजाय लाठियाँ चलाईं, जिससे दर्जनों कार्यकर्ता घायल हुए।

 

भवानी सिंह ने चेताया—

“विद्यार्थी परिषद अब सड़कों से सदन तक संघर्ष तेज करेगी। यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो आने वाले दो वर्ष सरकार के लिए कठिन होंगे।”