



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भाजपा जिला हमीरपुर सोशल मीडिया की नवगठित जिला कार्यकारिणी ने जिला संयोजक रजित भारतीय के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से उनके समीरपुर स्थित आवास पर मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला के सह संयोजको, कार्यकारिणी सदस्यों, जिला के सभी 10 मंडलो के संयोजकों व सह संयोजकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
जिला सोशल मीडिया संयोजक रजित ने नवगठित टीम सहित प्रो धूमल का लिया आशीर्वाद

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर, महामंत्री अजय शर्मा रिंटू, समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभ्यवीर सिंह, भोरंज से पूर्व विधायक अनिल धीमान व प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया के सह संयोजक अनिल धीमान, जैमल सिंह ठाकुर पूर्व मंडल अध्यक्ष भोरंज, जिला सहकार विकास संघ के नवनियुक्त उपाध्यक्ष सुशील ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया टीम ने समीरपुर रेस्ट हाउस में बैठक भी की जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा तय की गई। मंडल संयोजकों को मंडल कार्यकारणी के गठन के बारे में निर्देश देते हुए जिला संयोजक रजित ने सभी पदाधिकारियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भाजपा की जनहितैषी नीतियों व प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जन विरोधी गतिविधियों से जनता को अवगत कराने का आग्रह किया।

प्रो. धूमल ने पदाधिकारियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि 21वीं सदी में सोशल मीडिया का योगदान बहुत ही अहम है बशर्ते कि कार्यकर्ता इसका सदुपयोग करें। कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को जनता तक ले जाने व केंद्र सरकार की बिभिन उपलब्धियों व योजनाओं का बूथ स्तर पर प्रचार प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से करना चाहिए।
जिला सोशल मीडिया की आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का पार्टी के अभियानों को जनता तक ले जाने का रोल बहुत ही अहम है।
कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए पार्टी हित में कार्य करते हुए केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने का आग्रह किया।
उन्होंने जल्द ही जिला स्तर पर सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की कार्यशाला आयोजित करने के बारे में भी जानकारी दी ताकि कार्यकर्ता सोशल मीडिया का अधिक से अधिक सदुपयोग करने की दिशा में आगें बढ़े।
Post Views: 138



















Total Users : 125168
Total views : 189342