



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- ज़िला स्तरीय क्रॉसकंट्री प्रतियोगिता में शाइन और पंकज खरियाल ने पहला स्थान प्राप्त किया हैं। कॉलेज खेल मैदान में संपन इस प्रतियोगिता में मुख्यातिथि एथ्लेटिक्स कोच राजेन्द्र धीमान ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुये उन्हे जीवन में सफलता के मंत्र दिये।
जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता संपन्न



इस अवसर पर उन्होने कहा की हमीरपुर खेल मैदान से निकले हजारो खिलाड़ी देश और प्रदेश में विभिन्न पदों पर नौकरी कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।




उन्होने इस मैदान से निकले अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मुनीशा ठाकुर का ज़िक्र करते हुये बच्चों को और अधिक मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य के प्रति संकल्पित होने को कहा। उन्होने कहा की यदि इंसान चाहे तो वह कोई भी सफलता प्राप्त कर सकता हैं।
ज़िला महासचिव संदीप ने बताया की जीते हुये खिलाड़ी 14 दिसम्बर को मंडी में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

इस अवसर पर ज़िला एथ्लेटिक्स संघ के महासचिव संदीप डडवाल, अनिल शर्मा, रजनीश शर्मा, विजय राणा सहित कई प्रमुख खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
परिणाम
लड़कों के 16 वर्ष से कम आयु वर्ग में 2 किलोमीटर रेस में पंकज खारियल प्रथम, नरेश चौहान दूसरे और अर्पित ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे।
लड़कियों के 16 वर्ष से कम आयु वर्ग में 2 किलोमीटर दौड़ में शाइन अंगरिस पहले स्थान, मनीता दूसरे स्थान पर और कामिनी तीसरे स्थान पर रही ।

लड़कों के 18 साल से कम आयु वर्ग में 6 किलोमीटर दौड़ में इशांत ठाकुर पहले स्थान पर नवीन कुमार दूसरे स्थान पर और विशाल शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
लड़कियों की 18 साल से कम आयु वर्ग में 4 किलोमीटर दौड़ में कशिश पहले स्थान पर रही और नंद दिशा दूसरे स्थान पर रही।
लड़कियों के अंडर- 20 वर्ग की 8 किलोमीटर दौड़ में सुहानी पहले स्थान पर रही। लड़कों के 20 वर्ष से कम आयु वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ में हर्ष पहले और नमन दूसरे स्थान पर रहे ।
महिलाओं के वर्ग में 8 किलोमीटर रेस में शिवाली प्रथम स्थान पर रही।















Total Users : 127128
Total views : 192321