



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर बाहिना गारली में मातृशक्ति को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम ‘सप्तशक्ति संगम’ का आयोजन किया गया। दिसंबर 2025 में आयोजित इस समारोह का उद्देश्य राष्ट्र और परिवार के निर्माण में महिलाओं की सशक्त और बहुआयामी भूमिका को रेखांकित करना था।

मुख्य आकर्षण रहे ये विषय कार्यक्रम में पारिवारिक प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, तथा राष्ट्र की प्रगति में मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी जैसे ज्वलंत विषयों पर चर्चा की गई।
अध्यापिका सहित अन्य वक्ताओं ने भी इन पहलुओं पर प्रकाश डाला। विशेष रूप से, विरासत और भविष्य की उन्नति के लिए परिवार जीवन व सामाजिक प्रणालियों से जुड़ी चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया।
गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति
समारोह की शोभा बढ़ाते हुए मधुबाला मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहीं और कार्यक्रम के सफल संचालन में अपनी भूमिका निभाई। मीना कुमारी तथा अर्चना कुमारी ने अपने सारगर्भित विचारों से सभी को प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षा रेणु डोगरा ने भी इस महत्वपूर्ण आयोजन पर अपने विचार साझा किए। वहीं, श्रीमती लीला शर्मा ने अपने अनुभव कथन के माध्यम से उपस्थित समस्त मातृशक्ति को मूल्यवान मार्गदर्शन प्रदान किया।
महिलाओं को प्रोत्साहन
प्रेरणादायक अभिनय: कार्यक्रम का एक प्रमुख हिस्सा छात्राओं द्वारा भारतीय प्रेरणादाई महिलाओं के संदेश जीवंत अभिनय रहा I
हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी: स्थानीय और स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए, उनके द्वारा बनाए गए हस्तनिर्मित वस्तुओं की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम का समापन अनु देवी द्वारा सभी मातृशक्ति को आभार करने के साथ हुआ।
सफलता और संकल्प
इस कार्यक्रम में 250 से अधिक माताएं, व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम की सफलता के बाद सभी ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे राष्ट्र और समाज के विकास में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाएंगे।
Post Views: 162



















Total Users : 123576
Total views : 186880