



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- सरकार का जन संकल्प आयोजन से भाजपा को घबराहट होने लगी है यह कहना है प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान का। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के तीन महत्वपूर्ण वर्ष पूर्ण होने पर राज्यस्तरीय जन संकल्प आयोजन मंडी में मनाया जा रहा है लेकिन विधानसभा सत्र से लेकर इस आयोजन को लेकर भाजपा बैक फुट पर ही नज़र आ रही है।
जन संकल्प आयोजन से भाजपा को घबराहट: संदीप सांख्यान



कई खेमों में बंटी भाजपा को चारों खाने चित प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार अपने तीसरे ही वर्ष कर चुकी है। गतवर्ष ऑपरेशन लोटस में मुंह की खाने के बाद और केंद्र में बैठी भाजपा की ही सरकार प्रदेश की जनता का पैसा रोक कर ऑपरेशन लोटस की खीज़ कांग्रेस पर निकाल रही है।



जबकि भाजपा यह भूल रही है कि प्रदेश को मिलने वाला पैसा कांग्रेस सरकार का नहीं है प्रदेश के आमजनमानस का है। संदीप सांख्यान ने कहा कि आज प्रदेश के कर्मचारियों का 12 हज़ार करोड़ रुपए केंद्र सरकार के पास है, तीन वर्ष की आपदा में मिलने वाला पैसा आकलन के बाद भी नहीं मिल पाया।
जबकि बीती बरसात में आपदा क्षेत्रों का दौरा करने आए देश के प्रधानमंत्री 1500 करोड़ की घोषणा कर गए थे, तीन माह बीत जाने के पश्चात अभी करीब 451 रुपये ही प्रदेश सरकार को मिले हैं, तो क्या ऐसे में देश के प्रधानमंत्री प्रदेशवासियों के सामने झूठ बोल गए।

प्रदेश में वित्तिय संसाधनों की कमी के बाद भी प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रदेश की सरकार एक योद्धा की तरह प्रदेश की जनता के लिए लड़े है और प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर कोई उत्सव नहीं मनाया जा रहा है जबकि यह जन संकल्प प्रदेश के लोगो की संवेदनाओं को समझते हुए उनकी सुविधाओं के लिए एक संघर्ष का आयोजन है।
संदीप सांख्यान ने कहा कि केंद्र की सरकार को और उनके हिमाचल प्रदेश के सांसदों को आज भी यह पीड़ा है कि ऑपरेशन लोटस के वावजूद भी प्रदेश में भाजपा अपनी सरकार नहीं बना पाई।
संदीप सांख्यान ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किया जा रहा कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए नई योजनाओं का सृजन करेगा, जबकि भाजपा इस कार्यक्रम से घबराकर प्रदेश की जनता को भ्र्मित करने का प्रयास कर रही है।
















Total Users : 122734
Total views : 185599