5 जनवरी तक बंद रहेगी भरेड़ी-भौर-सुलगवान सड़क

भोरंज/हमीरपुर  :-  भरेड़ी-भौर-सुलगवान सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 5 जनवरी तक बंद कर दी गई है।

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि भरेड़ी-भौर-सुलगवान सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने और इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर यातायात 5 जनवरी तक बंद किया जा रहा है।

 

इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक बडैहर या बाहनवीं होकर आवाजाही कर सकते हैं।