पेंशनर्स के सभी पेंडिंग मेडिकल बिलों का भुगतान एक मास के भीतर कर दिया जाएगा: मुख्यमंत्री

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  प्रदेश सचिवालय में माननीय मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त फ्रंट के अध्यक्ष आत्माराम शर्मा व उन की समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों को संबोधित करते हुए घोषणा की कि प्रदेश के पेंशनर्स के सभी पेंडिंग मेडिकल बिलों का भुगतान एक मास के भीतर कर दिया जाएगा ।

 

 

इस संबंध में जिला हमीरपुर पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एस के कौड़ा व महासचिव मनोहर लाल कानूनगो ने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए सभी जिला के अधिकारियों से पेंशनर्स के पेंडिंग मेडिकल बिलों को अभिलंब ट्रेजरी में प्रस्तुत करने की कृपा करें ताकि सरकार बजट प्रावधान करके मेडिकल बिलों की अदायगी पेंशनर्स को एक मास के भीतर हो जाए ।

 

कृपया ध्यान रहे कि किसी भी पेंशनर्स का कोई भी मेडिकल बिल किसी भी कार्यालय में पेंडिंग न रहे अन्यथा सम्बंधित अधिकारी ही इसके लिए जिम्मेदार होंगे ।

हमीरपुर जिला के पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के नेताओं ने माननीय मुख्यमंत्री द्वारा की गई उपरोक्त घोषणा का स्वागत किया है तथा आगामी 17 दिसंबर को स्थापना दिवस पर घुमारवीं में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आने के लिए सहमति दी है, उसके लिए भी संगठन उनका धन्यवाद करता है ।

मनोहर लाल कानूनगो महासचिव