आईटीआई लम्बलू में SWARAJ ENGINE LTD, MOHALI द्वारा साक्षात्कार का आयोजन

लंबलू/हमीरपुर  :-   आईटीआई लम्बलू में SWARAJ ENGINE LTD, MOHALI द्वारा साक्षात्कार का आयोजन किया गया | संस्थान के प्रधानाचार्य अनिल पठानिया ने बताया इस साक्षात्कार में प्रदेश के विभिन्न संस्थानों से आये 65 उम्मीदवारो ने भाग लिया |

 

 

इन 65 उम्मीदवारो में से 61 आईटीआई से उतीर्ण प्रशिक्षनार्थी तथा 4 डिप्लोमा उतीर्ण प्रशिक्षनार्थी थे।

 

SWARAJ ENGINE LTD MOHALI से आयी HR कंचन शर्मा की टीम ने सभी उम्मीदवारो का साक्षात्कार लेकर 56 उम्मीदवारो को मौके पर चयनित किया |

 

साक्षात्कार में चयनित सभी उम्मीदवारो को 11-12-2025 को मोहाली में चिकित्षिक जांच के बाद , कम्पनी रोल पर जॉइनिंग दी जाएगी I