



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित एवं प्रगतिशील शिक्षण संस्थान हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, हमीरपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। विद्यालय को भारत के गणतंत्र दिवस–2026 के विशाल राष्ट्रीय समारोह में सहभागिता हेतु विशेष आमंत्रण प्राप्त हुआ है।

यह अवसर विद्यालय की प्रतिष्ठा, सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था तथा आधुनिक शिक्षण के क्षेत्र में उसके योगदान का प्रमाण है। विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र शाद आलम एवं अर्जुन आर्य ने विद्यार्थियों में नवाचार सोच, उद्यमिता कौशल, अनुशासित परिश्रम और उत्कृष्ट प्रस्तुति के आधार पर विद्यालय का प्रभावी प्रतिनिधित्व किया, जिसके परिणामस्वरूप इस भव्य आयोजन में भागीदारी का गौरव प्राप्त हुआ।

राष्ट्रीय समारोह के लिए यह चयन विद्यालय की दूरदर्शी शिक्षा नीति, रचनात्मकता के संरक्षण, कौशल आधारित शिक्षण तथा विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता के विकास के प्रति उसकी गंभीर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय प्रधानाचार्या इंजीनियर नैना लखनपाल, अकादमिक प्रधानाचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा, उपार्धनाचार्य अश्वनी कुमार, मुख्याध्यापिका कंचन लखनपाल, समन्वयिका मनीषा मारवाह सहित समस्त शिक्षण–स्टाफ ने दोनों छात्र प्रतिभाओं का अभिनंदन किया।
इस उपलब्धि को विद्यालय एवं प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।
Post Views: 172



















Total Users : 127128
Total views : 192321