



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :– अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) हमीरपुर जिला टोली ने संगठनात्मक अनुशासन और आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों को गंभीरता से लेते हुए दो पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।

जारी सूचना के अनुसार, संगठन ने पाया कि संबंधित पदाधिकारी राजनीतिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए तथा बार-बार चेतावनी देने के बावजूद राजनीतिक पार्टियों के कार्यक्रमों में शामिल होना, संगठन की कार्य पद्धति का अनुसरण नहीं करना संगठनात्मक कार्यों छोड़कर राजनीतिक पार्टियों की गतिविधियों में शामिल होने पर जोकि परिषद की गौरवशाली परंपरा और आचार संहिता के विपरीत है।
जिला टोली की संस्तुति के बाद जिन दो पदाधिकारियों को निष्कासित किया गया है, वे हैं—
तुषार धीमान, इकाई सचिव हमीरपुर
प्रवीण शर्मा, इकाई अध्यक्ष गौतम कॉलेज
ABVP जिला टोली ने स्पष्ट किया है कि उक्त दोनों को संगठन की सभी जिम्मेदारियों, सदस्यता और दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है। परिषद ने कहा कि यह निर्णय संगठन की अखंडता, अनुशासन तथा मूल्यों की रक्षा हेतु आवश्यक परिस्थितियों में लिया गया है।
संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि दोनों निष्कासित पदाधिकारियों का आगे किसी भी प्रकार की बैठक, कार्यक्रम, आयोजन अथवा निर्णय प्रक्रिया में कोई सहभाग नहीं होगा। उनके सभी दायित्व तत्काल प्रभाव से समाप्त माने जाएंगे।
प्रेस विज्ञप्ति में संगठन ने कहा कि ABVP अपने अनुशासन एवं संगठनात्मक मर्यादा को सर्वोपरि रखती है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या संगठन-विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Post Views: 175



















Total Users : 123576
Total views : 186880