



मंडी/विवेकानंद वशिष्ठ :- राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने बयान जारी करते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी की सरकार के3 वर्ष पूर्ण होने पर मंडी के पडल मैदान में किए गए अपने मुंह मियां मिट्ठू कार्यक्रम में प्रदेश के बेरोजगार युवाओं हिमाचल प्रदेश में नर्सिंग स्टाफ के भविष्य के साथ किया जा रहे खिलवाड़ का विरोध दर्ज करते हुए वहां पर अपना विरोध दर्ज करवाय
एक तरफ पंचायती राज चुनाव को लेकर प्रदेश की सरकार जिस प्रकार से आपदा का बार-बार बहाना बना रही थी की सड़क बंद हैं, वोट देने के लिए गांव की जनता अपने बूथ पर नहीं पहुंच सकती ,प्रदेश में डिजास्टर एक्ट लागू है।


लेकिन आज कांग्रेस सरकार ने अपने मुंह मियां मिट्ठू कार्यक्रम* में बंद हुई सड़कों को रातों-रात खुलवाकर कार्यक्रम के लिए गांव-गांव में सरकारी बसें भिजवा दी और 3 महीने से जो सड़के बंद थी, और प्रदेश की जनता ने जो समस्याओं का सामना किया है उसका जिम्मेदार कौन होगा?



पंचायती राज चुनाव के लिए आपदा का बहाना और अपने मुंह मियां मिट्ठू कार्यक्रम के लिए रातों-रात सड़के खुला दी, इतना दोगलापन प्रदेश सरकार का जनता के प्रति।
आज इस कार्यक्रम में जिस प्रकार से मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्री गणों के भाषण में साफ स्पष्ट शब्दों में इनकी हताशा और कुंठा स्पष्ट हो रही थी !
प्रदेश के मुख्यमंत्री बोल रहे हैं कि हम ऑल्टो कार में नहीं 52 सीटर वोल्वो में 2027 में भरकर आएंगे,
मुख्यमंत्री जी वोल्वो बस पर जाने से पहले जरा साइकिल और स्कूटर के बारे में भी सोच लेते ,की हो सकता है कि उसमें ही बैठकर आए!

मुख्यमंत्री बयान दे रहे थे कि आपदा में पीड़ित परिवारों को 7 लाख रुपए की भारी भरकम मदद दी गई ,जैसे न जाने कितना बड़ा एहसान उन पीड़ित परिवारों के ऊपर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया!
ठाकुर ने कहा मुख्यमंत्री जी आपकी सरकार ने ढाई करोड रुपए का एक फ्लैट विधायकों के लिए आवंटित किया और जिसका सब कुछ बर्बाद हो गया उसके मकान के लिए सिर्फ 7 लख रुपए! ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने विधायकों के मकान ₹700000 में बना कर बताएं, प्रदेश कांग्रेस सरकार का आज का यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से विफल है।
सरकारी बसों का दुरुपयोग, सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग ,सीधे तौर पर इस कार्यक्रम में किया गया !
प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 2022 के चुनावों में कहा था कि हम एक साल में 1 लाख युवाओं को रोजगार देंगे, 3 वर्ष सरकार के हो गए 3 लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए था।
लेकिन 3000 युवाओं को रोजगार नहीं दे पाए, और अपने मुंह मियां मिट्ठू बनकर अपनी हताशा के अपने ही मुंह से ढोल पीट रहे हैं 2027 के चुनाव में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी तीसरा विकल्प बनकर सत्ता में होगी और प्रदेश की जनता के अधिकारों के साथ खिलवाड़ करने वाली भाजपा कांग्रेस को सत्ता के गलियारों से बाहर का रास्ता दिखाने का काम प्रदेश की जनता द्वारा राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी को सत्ता में लाकर किया जाएगा।
















Total Users : 123574
Total views : 186878