



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- मंडल अध्यक्ष श्री पाल शर्मा ने बताया की ये सब मुकदमे इसलिए किए जा रहे हैं क्योंकि विधायक आशीष शर्मा ने विधान सभा में सरकार के भ्रष्टाचार के मामले उजागर किए चाहे वो एचआरटीसी का जो २ करोड़ की ज़मीन ६.५ करोड़ की बेची गई ।
राज्य सरकार हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा को व्यक्तिगत प्रतिशोध की भावना से लगातार प्रताड़ित कर रही है।


चाहे इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री ने अपने खाते में चार लाख लिए और अपने भाई के खाते में १२ लाख डाले । चाहे मुख्यमंत्री ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में कैश फॉर वोट दिया ।



महिला मंडलों के खाते में 50000/- रुपये डाले । ये मुद्दा विधायक आशीष शर्मा ने विधान सभा में उठाया, शायद इसी लिए उनको और उनके परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है ।
उन्होंने बताया मुख्यमंत्री सुक्खू और उनका प्रशासन आपदा-ग्रस्त प्रदेश में बहाली कार्य करने की बजाय आशीष शर्मा के खिलाफ झूठे मुकदमे गढ़ने में व्यस्त है।
भाजपा मंडल हमीरपुर ने प्रश्न उठाया कि क्या अब जीएसटी और इनकम टैक्स के मामले भी पुलिस विभाग ही संभालेगा ।

मंडल हमीरपुर ने कहा की अब सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए चाहे कोई पत्रकार हो चाहे कोई बुद्धिजीवी हो उन पर मुकदमे करने में व्यस्त है ।
मुख्यमंत्री सुक्खू के कुछ सलाहकार उन्हें प्रतिशोधात्मक राजनीति की गलत राह पर ले जा रहे हैं, जो उनके राजनीतिक भविष्य के लिए घातक सिद्ध होगी।
सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है और कोई भी गारंटी पूरी नहीं की गई है, इसलिए कांग्रेस नेता जनता को गुमराह करने के लिए भाजपा विधायकों पर झूठे मामले दर्ज करवा रहे हैं।
भाजपा मंडल हमीरपुर ने मुख्यमंत्री को यह स्पष्ट करने के लिए एक श्वेत-पत्र जारी करना चाहिए कि चुनाव घोषणा पत्र में किए गए कितने वादे उनकी सरकार ने अब तक पूरे किए हैं।
















Total Users : 122735
Total views : 185600