



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज शिमला में भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास के अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस में फूट पड़ी हुई है और सरकार में चहेतों को लूट की खुली छूट मिली हुई है।
देखना दिलचस्प होगा, हिमाचल में भाजपा कार्यालय पहले बनेगा या फिर भाजपा सरकार: अनुराग ठाकुर



उन्होंने भाजपा हिमाचल के सभी कार्यकर्ताओं को नए प्रदेश कार्यालय भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास के अवसर अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह देखना दिलचस्प होगा कि हिमाचल में भाजपा का प्रदेश मुख्यालय भवन पहले बनेगा या फिर भाजपा की सरकार पहले बनेगी।




हिमाचल प्रदेश में आज कांग्रेस पार्टी कर्जे की सरकार चला रही है और इन्होंने अपनी 3 साल की नाकामी का जश्न भी 350 करोड़ का कर्ज लेकर मनाया है। हिमाचल की कांग्रेस सरकार खाओ पियो मौज करो सरकार बन चुकी है। यहाँ कांग्रेस पार्टी में फूट पड़ी हुई है और सरकार में चहेतों को लूट की खुली छूट मिली हुई है।

मंच से मतभेद सामने दिख रहा है, तलवारें खींच चुकी हैं और ये आपस में ही लड़कर खत्म होने को बेकरार हैं। मित्रों की सरकार में गुंडे और माफिया हावी हैं और सरकार का इक़बाल ख़त्म हो चुका है।


अनुराग ठाकुर ने कहा कि विगत 11 वर्षों में मोदी सरकार ने भारत की विकास यात्रा को एक नई गति देने व विश्वपटल पर एक नये भारत की छवि निर्माण का काम किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है और हम इस संकल्प की दिशा में काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। विकसित भारत महायज्ञ में सिर्फ़ हिमाचल की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है।
अनुराग बोले “यदि मैं सिर्फ़ हिमाचल की बात करूँ तो हिमाचल प्रदेश को पिछले 11 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार से ₹56 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता मिली है। उदाहरण के तौर पर बिलासपुर में 1470 Crore की लागत से AIIMS का निर्माण किया गया।
तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक संवर्धन अभियान (Pilgrimage Rejuvenation and Spiritual Augmentation Drive) के अंतर्गत चिंतपूर्णी मंदिर के लिए 56.26 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

हमीरपुर के जोल सप्पड़ में मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू हुआ। देहरा में सेंट्रल युनिवर्सिटी की स्थापना हुई व बिलासपुर में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज शुरू हुआ।
ऊना में पीजीआई सैटेलाइट केंद्र के निर्माण को गति दी गयी, हिमाचल में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखी गयी और जल्द ही अपना हिमाचल दवाई उत्पादन के क्षेत्र में अव्वल बनेगा। हमीरपुर में भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना हुई।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में हिमाचल में रेल नेटवर्क का विकास हुआ। वंदे भारत एक्सप्रेस (अम्ब अंदौरा से नई दिल्ली तक) चलवाई, अंब-अंदौरा, चिंतपूर्णी मार्ग और दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशनों का काम पूरा हो गया।
भानुपली-बिलासपुर रेलवे लाइन का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। सितंबर 2027 तक बिलासपुर भी रेल नेटवर्क से जुड़े जाएगा। यह उदाहरण प्रमाण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार हिमाचल के विकास के कितनी प्रतिबद्ध है।















Total Users : 123571
Total views : 186875