अगली सरकार मेरी” के दावे पर RDP का पलटवार: डॉ. निखिल ठाकुर

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी (RDP) के प्रदेश प्रवक्ता, डॉ. निखिल ठाकुर ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए, विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर द्वारा दिए गए उस साक्षात्कार की कड़े शब्दों में निंदा की है, जिसमें उन्होंने यह दावा किया कि अगली सरकार उनकी होगी और वह भी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।

राजा बनने की बीमार मानसिकता’ जनता के फैसले का अपमान – डॉ. निखिल ठाकुर

 

​डॉ. ठाकुर ने कहा कि यह बयान हिमाचल प्रदेश की जनता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का घोर अपमान है। ​RDP प्रवक्ता ने इस तरह के दावे को “राजनीतिक व्यवस्था में केवल खुद के राजा बनने की बीमार मानसिकता” का प्रतीक बताया, जहाँ नेताओं को लगता है कि नागरिक केवल गरीब अनुयायी हैं।” ​

भाजपा के आंतरिक संघर्ष को लेकर डॉ. ठाकुर ने कहा कि भाजपा के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर इस साक्षात्कार में जो गुटबाजी और खींचतान उजागर हुई है, वह पार्टी की संकीर्ण सोच को दर्शाती है। ​RDP प्रवक्ता ने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश में दो बड़ी राजनीतिक पार्टियों के राजनीतिक एकाधिकार (Political Monopoly) का परिणाम है, जिन्होंने कोई अच्छा काम नहीं किया, बल्कि केवल “5 साल तेरे और 5 साल मेरे” की अदला-बदली के खेल के माध्यम से सत्ता का चक्कर हासिल किया है।

​RDP ने विपक्ष के नेता श्री जय राम ठाकुर से सीधा सवाल पूछा है कि, ​”उन्होंने चुनाव की पूरी प्रक्रिया और इस तथ्य की अनदेखी क्यों की के यह जनता ही होगी जो किसी भी राजनीतिक दल के भाग्य का और सरकार में कौन होगा, इसका फैसला करेगी, ना कि किसी पार्टी की कुंठित सोच?
उन्होंने नागरिकों की उपेक्षा क्यों की और खुद को जीता हुआ कैसे मान लिया?”

​डॉ. ठाकुर ने ज़ोर देकर कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस राजनीतिक एकाधिकार (monopoly) को तोड़ा जाना अति अनिवार्य है। जिस तरह इंडिगो एयरलाइन्स ने एकाधिकार (monopoly) के ज़ोर से पूरे देश को परेशान किया उसी तरह यह बड़े राजनैतिक दल भी हिमाचल प्रदेश में यही कर रहे हैं I

​डॉ. निखिल ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने इस एकाधिकार को तोड़ने और एक पारदर्शी शासन मॉडल (Transparent Governance Model) लाने की शपथ ली है, जहाँ; ​लोग विकास सही मायने में देखेंगे, युवाओं को योग्यता-आधारित (Merit Based) नौकरियाँ मिलेंगी, जवाबदेही (Accountability) सुनिश्चित की जाएगी, और ​हिमाचल को ” अंधकार के गड्ढे” से बाहर निकाला जाएगा। ​उन्होंने कहा कि RDP अच्छे, मेहनती और बुद्धिमान लोगों से बनी है। यह शिक्षित, समाज सेवी, अनुभवी और जानकार लोगों की एक टीम है।

​डॉ. ठाकुर ने हिमाचल के नागरिकों से आग्रह किया कि वे खुले दिल और दिमाग से सोचें और अपने वोट का बुद्धिमानी से उपयोग करें, तथा हिमाचल प्रदेश की बेहतरी के लिए राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी को एक राजनीतिक विकल्प के तौर पर समर्थन दें |