



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर, हमीरपुर में क्षमता निर्माण कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय “हैप्पी क्लासरूम” था, जिसके अंतर्गत शिक्षकों को कक्षा को अधिक आनंददायक, प्रेरणादायक और सहभागितापूर्ण बनाने के आधुनिक तरीकों से अवगत कराया गया।

इस कार्यक्रम में कुल 60 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें से 8 प्रतिभागी पिनैकल वर्ल्ड स्कूल, बडोह (जिला कांगड़ा) से विशेष रूप से शामिल हुए।



प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षणकर्ता शालिनी सहोत्रा और भाग सिंह रहे। शालिनी सहोत्रा ने सूक्ष्मजीव विज्ञान (माइक्रोबायोलॉजी) में परास्नातक तथा कंप्यूटर अनुप्रयोग में परास्नातक डिप्लोमा किया है और वे 14 वर्षों का समृद्ध शिक्षण अनुभव रखती हैं।




वे पिछले 11 वर्षों से हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर में जीव विज्ञान की प्रवक्ता (पीजीटी बायोलॉजी) के रूप में सेवाएँ दे रही हैं। वहीं, भाग सिंह रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर (एम.एससी.), शिक्षा में स्नातक (बी.एड.) तथा एम.फिल की योग्यता रखने वाले अनुभवी शिक्षक हैं।

जिन्होंने अपने सरल और व्यावहारिक दृष्टिकोण से शिक्षकों को आधुनिक कक्षा प्रबंधन एवं प्रभावी शिक्षण विधियों से परिचित कराया। दोनों विशेषज्ञों ने संवादात्मक गतिविधियों, समूह कार्यों और वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से प्रशिक्षण को रोचक, प्रेरक और उपयोगी बनाया।


कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी शिक्षकों ने इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक और व्यवहारिक कौशलों को निखारने वाला बताया।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से यह कहा गया कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों की पेशेवर गुणवत्ता को बढ़ाने में अत्यंत सहायक होते हैं, और भविष्य में भी विद्यालय इसी प्रकार के उपयोगी एवं सार्थक प्रशिक्षण सत्र आयोजित करता रहेगा।
















Total Users : 127128
Total views : 192321