



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास करने के अवसर पर प्रदेश में विभिन्न ज़िला मुख्यालयों पर निर्मित ग्यारह फाइव स्टार पार्टी कार्यालयों का निर्माण कार्य पूर्ण होने की उद्घोषणा पर सवाल उठते हुए कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने जारी ब्यान में कहा कि भाजपा के इन कार्यालयों के निर्माण में खर्च हुई सैकड़ों करोड़ रुपए की धनराशि के सोर्स की जानकारी भी जगत प्रकाश नड्डा को जनता देनी चाहिए।
कौशल ने कहा कि क्योंकि जगत प्रकाश नड्डा का सम्बन्ध हिमाचल प्रदेश से है इसलिए बेहतर होता की वह पार्टी कार्यालय का शिलान्यास करने के लिए हिमाचल आने से पूर्व आपदा के समय प्रदेश के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 1500/ करोड़ रुपए को धनराशि को भी अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर रिलीज करवाने का कार्य करते परंतु ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा नेता हिमाचल में मात्र राजनीतिक खेती करने की ही सोच रखते हैं।





















Total Users : 125843
Total views : 190409