



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- जिला मुख्यालय के रेहड़ी-फहड़ी एवं खोखा यूनियन और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू से भेंट की।
उन्होंने सुनील शर्मा बिट्टू को अपनी समस्याओं एवं मुख्य मांगों से अवगत करवाया तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित करने के संबंध में चर्चा की।


सुनील शर्मा बिट्टू ने रेहड़ी-फहड़ी एवं खोखा यूनियन और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों की समस्याओं एवं मुख्य मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।



उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सम्मान एवं अभिनंदन के लिए इन यूनियनों की ओर से टाउन हॉल में आयोजित किए जाने वाले समारोह के लिए मुख्यमंत्री से उपयुक्त समय लिया जाएगा।
इस अवसर पर राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस नेता राजेश चौधरी, राजेश आनंद और अन्य नेता भी उपस्थित थे।

















Total Users : 123575
Total views : 186879