पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक आयोजित 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला हमीरपुर की कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आज दिनांक 15 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई।

 

 

जिसमें जिला के प्रधान एस के कौड़ा, महासचिव मनोहर लाल कानूनगो,राज्य कार्यकारिणी के संगठन सचिव मिलाप ठाकुर व अन्य कार्यकारिणी के सदस्यों ने जिला के सभी पेंशनर्स से अनुरोध किया है।

 

 

कि वह दिनांक 17 दिसंबर 2025 को अखिल भारतीय पेंशनर दिवस के अवसर पर घुमारवीं जिला बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में अवश्य भाग लें।

 

 

इस समारोह के मुख्यातिथि माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु जी होंगे व राज्य प्रधान आत्माराम शर्मा जी इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

 

इस समारोह में राज्य प्रधान पेंशनर्स की समस्त मांगों को माननीय मुख्यमंत्री महोदय के समक्ष रखेंगे तथा उनसे मांगों को मानने वारे आग्रह करेंगे।

 

एक वार पुनः अनुरोध किया जाता है कि सभा स्थल M 4 U घुमारवीं में सुवह 10.00 वजे पहुंचने का कष्ट करें।

मनोहर लाल कानूनगो महासचिव