



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर ने महिलाओं के लिए जूट के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 14 दिवसीय शिविर आयोजित किया।
इस शिविर में 22 महिलाओं ने जूट के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर के समापन अवसर पर आरसेटी के निदेशक अजय कतना, शिविर के मूल्यांकनकर्ता रणजीत कलोत्रा और हरबंस लाल, फैकल्टी मैंबर संजय हरनोट और अन्य अधिकारियों ने प्रतिभागी महिलाओं को उद्यमिता से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।


16 को रैली जजरी में होगा ‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ कार्यक्रम




बैंकों के निष्क्रिय खातों में कई वर्षों से पड़ी धनराशि को पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा आरंभ किए गए ‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ अभियान के तहत मंगलवार को बड़सर उपमंडल के गांव रैली जजरी में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिला अग्रणी प्रबंधक धर्मेंद्र स्याल ने यह जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

















Total Users : 123575
Total views : 186879