छात्रों की माँगो को लेकर कुलपति का घेराव – अभाविप

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :-   हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर महावीर सिंह के कार्यालय का घेराव कर मुख्य मांगे रखी गई।

पुस्तकालय के प्रत्येक टेबल पर चार्जिंग प्वाइंट ज़रूरी – सुशील शर्मा

विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा सेवाओं का अभाव छात्रों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरे में डाल रहा प्रशासन । दवाई , डॉक्टरों और बुनियादी उपकरणों की कमी ,डिस्पेंसरी में 24×7 स्थायी डॉक्टर, पर्याप्त स्टाफ एवं मेडिकल स्टोर की व्यवस्था की जाए।

 

यूआईटी,यूसीबीएस में पुस्तकालय व अध्ययन सुविधा का अभाव छात्रों की शैक्षणिक प्रगति को बाधित कर रहा है। भौतिकी विभाग के पास उपलब्ध विश्वविद्यालय भूमि पर नई लाइब्रेरी (4 मंज़िला) का निर्माण किया जाए, ताकि UIT, UCBS एवं विश्वविद्यालय के छात्र अध्ययन कर सकें।

 

पिंक पेटल से नीचे, लॉ विभाग के पास उपलब्ध भूमि पर विश्वविद्यालय पार्किंग का निर्माण किया जाए। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर में पार्किंग सुविधाओं का अभाव छात्रों के लिए गंभीर समस्या बन गया है।

 

हजारों विद्यार्थी प्रतिदिन वाहनों से आते हैं, लेकिन कुलपति प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था न होने से वे सड़कों, गलियों और खतरनाक स्थानों पर वाहन खड़े करने को मजबूर हैं। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा है

UIT, UCBS एवं UILS छात्रों के लिए नए छात्रावासों का शीघ्र निर्माण किया जाए (मॉडल स्कूल व अन्य उपलब्ध भूमि पर)।हॉस्टल सुविधाओं का पूर्ण अभाव छात्रों के लिए अभिशाप बन गया है।

 

कुलपति प्रशासन द्वारा हॉस्टल निर्माण पर कोई ध्यान न दिए जाने से हजारों विद्यार्थी परिसर के बाहर महंगे किराए वाले कमरों में रहने को मजबूर हैं। मासिक किराया 10-15 हजार तक पहुंच गया है, जो गरीब और मध्यमवर्गीय छात्रों की जेब पर भारी पड़ रहा है। इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है और मानसिक तनाव बढ़ रहा है।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आर्ट्स ब्लॉक सहित सभी विभागों में फ़्लोर-वाइज CCTV कैमरे लगाए जाएँ।छात्रों की सुविधा हेतु नई बसें शीघ्र उपलब्ध कराई जाएँ।
UCBS एवं UILS की खराब स्थिति को देखते हुए नई इमारत/भवन का निर्माण किया जाए।

 

साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विश्वविद्यालय के अधिशाषी अभियंता का पुस्तकालय व हॉस्टल मांगों को लेकर गहराव किया जिसमे पुस्तकालय के शोचालय की स्वच्छता व पुस्तकालय में हीटिंग सुविधाओं , पानी की समस्या एवं पुस्तकालय के प्रत्येक टेबल पर चार्जिंग प्वाइंट लगाने की मांग को लेकर घेराव किया गया एवं ज्ञापन दिया गया ।

इकाई मंत्री सुशील शर्मा जी ने कहा की आज इन सभी प्रमुख मांगों को लेकर विद्यार्थी परिषद ने अधिशाषी अभियंता एवं विश्वविद्यालय कुलपति का घेराव करते हुए उन्हें चेतावनी दी गई कि अगर हमारी यह सभी मांगे जल्द से जल्द पूरी नहीं की गई तो इससे उग्र घेराव विद्यार्थी परिषद करेगी जिस चेतावनी को सुनते ही प्रशासन ने जल्द ही इन सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।