



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- आरुष धिमान ने भोपाल (मध्य प्रदेश) में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 600 में से 597 अंक प्राप्त कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
अल्माइटी पब्लिक स्कूल के लिए गर्व का स्वर्णिम क्षण



यह असाधारण सफलता आरुष की कड़ी मेहनत, अनुशासन, एकाग्रता और खेल के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है।




साथ ही यह उपलब्धि अल्माइटी पब्लिक स्कूल में उपलब्ध आधुनिक शूटिंग सुविधाओं, अनुभवी कोचिंग और नियमित अभ्यास व्यवस्था का भी प्रमाण है, जहाँ छात्रों को प्रारंभिक स्तर से ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाता है।

अल्माइटी पब्लिक स्कूल में छात्रों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जहाँ शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व दिया जाता है।

विद्यालय में शूटिंग जैसी विशिष्ट खेल सुविधा उपलब्ध होना विद्यार्थियों के छुपे हुए प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इस उल्लेखनीय सफलता के लिए आरुष धिमान एवं उनके सम्मानित अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। उनकी इस यात्रा में अभिभावकों का सहयोग एवं विद्यालय का मार्गदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा है।
आरुष, इसी प्रकार लक्ष्य पर केंद्रित रहकर निरंतर आगे बढ़ते रहें। सफलता के नए आयाम आपका इंतज़ार कर रहे हैं।
















Total Users : 122735
Total views : 185600