आधिकारिक तौर पर अनुराग ठाकुर के पांचवें बार हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनने पर भाजपाइयों का उत्साह दुगना

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर तमाम पदाधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि जैसे ही आधिकारिक तौर पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोकसभा प्रत्याशी का नाम हमीरपुर के बेटे वह लाखों युवा दिलों की धड़कन अनुराग ठाकुर का नाम टीवी आया तो सभी भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं का दुगना हो गया।

 

भाजपा पदाधिकारी का कहना है कि जिस तरह से केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने पिछले कई वर्षों से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को एक अलग पहचान दी है ।

 

उसको और पुख्ता करने के लिए पांचवीं बार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार के नवरत्नों में से एक अनुराग ठाकुर का नाम टीवी पर देख कर सभी उत्साहित हो उठे