



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उषा बिरला ने विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नितिन नबीन को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
उषा बिरला ने कहा कि यह दायित्व न केवल उनके लंबे, समर्पित एवं संघर्षशील राजनीतिक जीवन का सम्मान है, बल्कि पार्टी के प्रति उनके अटूट समर्पण, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है।


उन्होंने कहा कि नितिन नबीन जी की राजनीतिक पृष्ठभूमि अत्यंत प्रेरणादायक रही है। छात्र राजनीति से लेकर संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया है।



उन्होंने बताया कि नितिन नबीन जी वर्तमान में बिहार विधानसभा के लगातार पाँच बार के विधायक हैं तथा बिहार की एनडीए सरकार में पूर्व में मंत्री रह चुके हैं। नवीन नियुक्ति तक वे कैबिनेट मंत्री के दायित्व का भी सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे थे।
उषा बिरला ने स्मरण करते हुए कहा कि जब हमारे लोकप्रिय सांसद माननीय श्री अनुराग ठाकुर जी राष्ट्रीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष थे, उस समय नितिन नबीन राष्ट्रीय युवा मोर्चा के महासचिव के रूप में उनके साथ कार्य कर रहे थे।

अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में दोनों ने कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत करने और युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उस दौरान संसद घेराव एवं श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा लहराकर आतंकवाद के विरुद्ध सशक्त संदेश दिया गया।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आज जब नितिन नबीन जी को यह नया दायित्व सौंपा गया है, तो पार्टी संगठन उनके नेतृत्व में नई ऊँचाइयों को छुएगा।
उषा बिरला ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी सदैव युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने और उन्हें अवसर देने के पक्षधर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा माननीय श्री नितिन नबीन जी को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया जाना इसी सोच का सशक्त प्रमाण है।

सबसे कम उम्र में यह महत्वपूर्ण दायित्व संभालने पर उषा बिरला ने हिमाचल प्रदेश के समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से माननीय नितिन नबीन को पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।















Total Users : 125182
Total views : 189357