



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- डीएवी पब्लिक स्कूल, हमीरपुर में कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों के लिए तनाव प्रबंधन एवं समस्या समाधान कौशल पर आधारित तीन दिवसीय माइंडफुलनेस कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला विद्यालय के माननीय प्रधानाचार्य महेन्द्र सिंह ठाकुर के सक्षम मार्गदर्शन एवं संरक्षण में संपन्न हुई।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को तनाव को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने की तकनीकों से परिचित कराना तथा दैनिक जीवन की चुनौतियों का तार्किक एवं सकारात्मक समाधान विकसित करना था।

सत्रों के दौरान विद्यार्थियों ने एकाग्रता, आत्म-जागरूकता, भावनात्मक संतुलन और आत्म-नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशलों के बारे में जाना।

विद्यालय परिवार प्रतिष्ठित वक्ताओं ऐंद्री जगोता, गीतांजलि जगोता, सुधा ठाकुर, कुसुम ठाकुर एवं मीरा कांत, अंजु ठाकुर के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है, जिनके प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सत्रों ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, धैर्य और सकारात्मक दृष्टिकोण को सुदृढ़ किया।

प्रधानाचार्य महिंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि यह कार्यशाला विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ आजीवन सीखने की दिशा में एक सार्थक कदम सिद्ध होगी।
उन्होंने विद्यार्थियों को योग व ध्यान को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने तथा सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।
Post Views: 113



















Total Users : 125182
Total views : 189357