द मैग्नेट स्कूल में जिला स्तरीय अंडर-20 तलवारबाजी ट्रायल का होगा आयोजन 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  तलवारबाजी संघ की ओर से जिला स्तरीय अंडर-20 तलवारबाजी ट्रायल का आयोजन करवाया जा रहा है।

यह ट्रायल 20 दिसम्बर 2025 को द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में आयोजित होगा।

जो बच्चे तलवारबाजी ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक हैं वो जिला स्तरीय ट्रायल के लिए अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ 20 दिसम्बर 2025 को सुबह 10 बजे द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में पहुँचे।