हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ द्वारा राष्ट्रीय पेंशनर दिवस पर अपना प्रदेश स्तरीय समारोह हर्षोल्लास से मनाया 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ द्वारा राष्ट्रीय पेंशनर दिवस पर अपना प्रदेश स्तरीय समारोह दिनांक 17 दिसम्बर, 2025 को घुमारवीं , ज़िला विलासपुर में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमें प्रदेशभर से सैंकड़ों पेंशनरों ने भाग लिया।

संघ संस्थापक बी.ड़ी.शर्मा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे व प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम की अध्यक्षता में आयोजन सम्पन्न हुआ जिसका मंच संचालन प्रदेश महासचिव ओम राज कंवर द्वारा किया गया।

 

 

समारोह का शुभारंभ संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा ज्योति-प्रज्वलन व वन्दे-मातरम के साथ किया गया। 

 

 

समारोह में भाग लेने वाले शिर्ष नेतृत्व में , मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, प्रदेश वित्तसचिव शम्भू राम जसवाल, मुख्य सलाहकार हरनाम सिंह ठाकुर, मुख्य संगठन सचिव पुरषोत्तम दास शर्मा, ज़िला प्रमुखों में मण्ड़ी ज़िला प्रधान वली राम ठाकुर, चम्बा ज़िला प्रधान शिव कुमार कौड़ा, कांगड़ा ज़िला प्रधान प्रीतम भारती, विलासपुर ज़िला प्रधान रत्न डोगरा, ऊना ज़िला प्रधान राम कुमार मखन, वलदेव राज शर्मा, सुभाष शर्मा, राकेश कुमार नांदल,

 

 

वरिष्ठतम सदस्य वलदेव दास शर्मा, मदन लाल अरोड़ा, रमेश चढ़ा, सुरेश चौहान, दीप चन्द शर्मा आदि प्रमुख रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान कलियरमैडी हैल्थ केयर, खरड़ , मोहाली के डा० मनजीत सिंह वोने उपस्थित पेंशनरों को हृदय रोग व उपचार के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

 

 

 

वक्ताओं द्वारा पेंशनर दिवस आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पेंशनरों को विस्तार से जानकारी दी गई। समारोह में उपस्थित सदस्यों के लिए मनोरंजन कार्यक्रम की प्रस्तुतियां भी मुख्य रहीं।

 

पेंशनरों की लम्बित मांगों के सम्बन्ध में वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि पेंशन संशोधन आदेश जारी हुए चार वर्ष पूरे हो रहे हैं परन्तु सरकार द्वारा पेंशन संशोधन के परिणामस्वरूप मिलने वाले एरियर का वकाया , जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों को संशोधित ग्रैच्युटी , लीब-एनकैशमैंट, कम्युटेशन की भरकम राशि, जारी महंगाई भत्ता की तीन किस्तों का एरियर व अब तक देय 13% महंगाई भत्ता की किस्तें जारी नहीं कर पाई है, जिससे पेंशनर्स वर्ग अपने पारिवारिक दायित्व निभाने में अनेकों परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

पेंशनरों में यह भी चिंता है कि केन्द्रीय वेतन आयोग जनवरी, 2026 से लागू होने वाला है, परन्तु प्रदेश सरकार अपने पेंशनरों को पीछले पेंशन संशोधन के लाभ देने में असमर्थ रही है, जिससे इस वर्ग में सरकार के प्रति व्यापक रोष है। वक्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व से लम्बित मांगों को पूरा करवाने हेतु सरकार के साथ प्रभावी पग उठाए जाने पर जोर दिया गया।

 

 

 

 

 

बैठक में संघ मुख्य संरक्षक श्री रमेश भारद्वाज के आकस्मात निधन व अन्य साथियों के स्वर्ग सिधारने पर दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

 

मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा ने संघ सुदृढ़ीकरण हेतु पदाधिकारियों से आह्वान किया कि संघ सदस्यता कार्यक्रम को यथावत निरन्तर प्रक्रिया रखा जाए व अधिक से अधिक पेंशनर्ज़ को संघ से जोड़ा जाए।

 

प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम ने जानकारी दी कि प्रदेश चुनाव के वाद प्रदेश इकाई ने 7 अक्तूबर, 2025 को पेंशनरों की ज्वलन्त मुख्य तीन मांगों जिसमें जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों की पेंशन संशोधन के कारण लम्बित ग्रैच्युटी, कम्युटेशन, लीब-एनकैशमैंट की वकाया राशि, पेंशनरों के लम्बित चिकित्सा बिलों का भुगतान न होना व महंगाई भत्ता देने की मांगों वारे माननीय मुख्यमंत्री को 7 अक्तूबर , 2025 को मांग पत्र भेजा व उसके वाद दिनांक 8 नवम्बर,2025 को संघ का शिष्टमंडल हमीरपुर प्रवास के दौरान माननीय मुख्यमंत्री से मिला।

 

 

सरकार द्वारा हमारे मांग पत्र के वाद 3% महंगाई भत्ता की किस्त 15 अक्टूबर को जारी की गई और चिकित्सा बिलों के भुगतान हेतु विभागों में वज़ट आने से लम्बित बिलों का भुगतान होना शुरू हो गया है।

 

 

इसके अलावा प्रदेश इकाई ने दिनांक 6 दिसम्बर, 2025 को माननीय मुख्यमंत्री जी को पेंशनर्ज़ की जे.सी.सी. का गठन करके पेंशनरों की लम्बित मांगों पर विचार करने हेतु शीध्र बैठक बुलाने वारे पत्र भेजा गया है।

 

 

 

प्रदेशाध्यक्ष ने यह भी बताया कि माह जनवरी, 2026 में प्रदेश इकाई का प्रयास रहेगा कि माननीय मुख्यमंत्री जी से शिमला में मिलकर पेंशनरों की लम्बित मांगों वारे विस्तार से चर्चा की जा सके।

 

मांगों के सम्बन्ध में माननीय मुख्यमंत्री जी से शिमला में मिलने हेतु मुख्य सलाहकार हरनाम सिंह ठाकुर व शिमला ज़िला प्रधान हुक्म चन्द शर्मा को मुख्यमंत्री कार्यालय से शीघ्र मिलने का समय लेने वारे हाऊस ने प्राधिकृत किया गया।

 

 

 

समारोह का समापन्न धन्यवाद प्रस्ताव एवं राष्ट्र गान के साथ हुआ , तदुपरान्त सभी अतिथियों ने धाम का रसास्वादन कर अपने गन्तव्य स्थान की ओर प्रस्थान किया ।

 

उक्त के अतिरिक्त समारोह में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से 400 के करीब पदाधिकारियों एवं पेंशनरों ने समारोह भाग लिया।

 

के.सी.गौतम, प्रदेशाध्यक्ष