



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- लिटल एंजल्स पब्लिक स्कूल टोणी देवी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में रिटायर्ड कर्नल कृष्ण चन्द लगवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित करके किया। स्कूल प्रबंधक रणवीर सिंह चौहान ने मुख्यातिथि को स्मृति चिहन देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने गणेश वंदना के साथ की।



उसके बाद बच्चों ने चंदा चमके, स्कूलनी जाना मैं, लहरा के झूमे तिरंगा, पाया कहते हैं बड़ा नाम करेगा, चले जैसे हवाएँ, है ठान लिया हमने आदि गानों पर रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी। बच्चों ने नाटक के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों के बारे में अवगत करवाया ।




इसके अलावा बच्चों ने पंजाबी, राजस्थानी, हरियाणवी, गुजराती गानों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर पर प्रस्तुति देकर देश की सेना को सम्मान दिया। बच्चों ने थीम डांस के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और मोबाइल के दुष्परिणामों से अवगत करवाया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या सुमन चौहान ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर स्कूल की उपलब्धियों से अवगत करवाया व मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया । उन्होंने बच्चों को कड़ी मेहनत, सकारात्मक दृष्टिकोण और जीवन में हमेशा सीखते रहने का संदेश दिया।

















Total Users : 125172
Total views : 189347