नेशनल हेराल्ड मसले पर ईडी और केंद्र सरकार की गरिमा हाशिए पर: संदीप सांख्यान

बिलासपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- नेशनल हेराल्ड मसला राजनीति से प्रेरित था, अब यह तय हो गया है, यह कांग्रेस के आला नेताओं को बदनाम करने की अहम साज़िश भाजपा की केंद्र सरकार ने देश की स्वायत्तता प्राप्त एजेंसियों का दुरूपयोग करके किया है, यह कहना है प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान का।

 

अब तो साबित हो गया कि नेशनल हेराल्ड मामला राजनीति से प्रेरित था…. संदीप सांख्यान

 

संदीप सांख्यान ने कहा कि बीते मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत ने नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस सांसद और यूपीए के चेयरपर्सन श्री मति सोनिया गांधी और कांग्रेस के पूर्वाध्यक्ष श्री राहुल गांधी के अलावा पांच अन्य लोगों को बड़ी राहत दी है।

 

नेशलन हेराल्ड केस में बदले की भावना आई सामने… संदीप सांख्यान 

 

 

अदालत ने इसी आधार पर ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से मना कर दिया कि एजेंसी की जांच निजी शिकायत पर आधारित है, एफआईआर पर नहीं। इससे साफ साबित होता है कि यह मसला केवल एक षड्यंत्र था और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और कांग्रेस पार्टी की बदनाम करने के लिए रचा गया था।

 

 

संदीप सांख्यान ने कहा है कि देश में भाजपा की केंद्र सरकार इतना नीचे गिर सकती है यह परिकल्पना से परे की बात है। उन्होंने कहा कि जब जांच एजेंसियों ने उनकी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को समन देकर बुलाया था, तब भी उन्होंने इस मुद्दे पर मार्च निकाल कर और सड़कों पर प्रदर्शन करके राजनीतिक लड़ाई लड़ी थी।

 

 

संदीप सांख्यान ने कहा कि यह लड़ाई कांग्रेस पार्टी सड़कों पर, संसद में, उससे बाहर लड़ती रही है, और यह राजनीतिक संग्राम कांग्रेस पार्टी आगे भी लड़ती रहेगी और भाजपा की केंद्र सरकार को सबक सीखा कर रहेंगे।

 

 

संदीप सांख्यान ने कहा कि कांग्रेस मोदी सरकार के बदले की राजनीति को उजागर करती आई है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता उत्तेजित है और पूरे भारत में एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ वे अपनी ताकत दिखाता आया है आगे भी दिखाएगा।

 

 

संदीप सांख्यान ने कहा कि कानून ने हल्ले से ज्यादा शोर से बताया है और नेशनल हेराल्ड केस को राजनीतिक बदले और परेशान करने का नतीजा है। संदीप सांख्यान ने कहा कि यदि सीधी भाषा में बात की जाए तो कोर्ट ने इस केस को आगे बढ़ाने की अनुमति नहीं दी।

 

 

एक स्‍पेशल जज ने इस संबंध में ईडी को लेकर एक आदेश भी जारी किया। जिससे सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य आरोपियों को तात्कालिक राहत तो मिली ही है, साथ ही केंद्र की भाजपा सरकार को मुहँ तोड़ जबाब मिला है।

 

 

संदीप सांख्यान ने कहा साल 2014 के बाद देश में ऐसे कई षड्यंत्र भाजपा के केंद्र सरकार के द्वारा रचे गए हैं और कांग्रेस शालीनता की राजनीति करके सभी षडयंत्रो को बेनकाब सड़क से संसद तक करेगी।