



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम लोगों का सशक्तिकरण निदेशालय के निदेशक सुमित खिमटा ने वीरवार को हमीरपुर में गुंजन संस्था द्वारा संचालित एकीकृत नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया।
उन्होंने केंद्र में भर्ती नशे से पीड़ित व्यक्तियों को प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया और इनमें आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए। सुमित खिमटा ने केंद्र के संचालकों को निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुसार केंद्र में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र का प्रथम तल काफी ठंडा है। इससे यहां भर्ती व्यक्तियों को दिक्कत हो सकती है। इसके लिए आवश्यक प्रबंध होने चाहिए।



निदेशक ने अन्य सुविधाओं के संबंध में भी संचालकों के साथ व्यापक चर्चा की तथा नशे के आदी लोगों के उपचार एवं पुनर्वास के बारे में फीडबैक भी लिया।

















Total Users : 125103
Total views : 189212