टीपर ऑपरेटर यूनियन के धरने में शामिल हुए रूमित सिंह ठाकुर

बिलासपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में टीपर ऑपरेटर यूनियन द्वारा आयोजित धरने में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के नेता रूमित सिंह ठाकुर ने हिस्सा लिया। धरने में शामिल होकर ठाकुर ने स्थानीय लोगों को उनका हक दिलाने और हिमाचलियों को प्रदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मांग का जोरदार समर्थन किया।

स्थानीय रोजगार की मांग को लेकर दिखाया समर्थन

Screenshot

रूमित सिंह ठाकुर ने कहा कि लोकल लोगों को उनका पूरा हक मिलना चाहिए। सरकार को हिमाचलियों के लिए हिमाचल में ही रोजगार सुनिश्चित कराने के लिए कानून बनाना चाहिए। उन्होंने फोरलेन रेलवे प्रोजेक्ट में कार्यरत हर कंपनी में स्थानीय लोगों को काम देने, ट्रांसपोर्टेशन और अन्य रोजगार के क्षेत्रों में प्राथमिकता देने की मांग उठाई। ठाकुर ने स्पष्ट कहा, “संघर्ष में हम आपके साथ हैं।”
यह धरना फोरलेन रेलवे प्रोजेक्ट से जुड़े मुद्दों, खासकर स्थानीय टिपर ऑपरेटरों और ट्रांसपोर्टरों को काम और उचित अवसर न मिलने के खिलाफ आयोजित किया गया है। यूनियन का कहना है कि बाहर से आने वाले वाहनों और कंपनियों को तरजीह देने से स्थानीय लोग बेरोजगार हो रहे हैं।
धरने में बड़ी संख्या में टीपर ऑपरेटर और स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से शीघ्र कानून बनाने और स्थानीय रोजगार नीति लागू करने की अपील की।
यह मुद्दा हिमाचल में लंबे समय से चला आ रहा है, जहां बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में लोकल लोगों को प्राथमिकता देने की मांग बार-बार उठती रही है। रूमित सिंह ठाकुर जैसे नेताओं का समर्थन आने से इस आंदोलन को और बल मिलने की उम्मीद है।
देवभूमि तेज खबर आगे की अपडेट्स के लिए नजर बनाए रखे।