युवा कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न : रजत राणा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  युवा कांग्रेस के साथियों के साथ सर्किट हाउस, हमीरपुर में युवा कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करने का अवसर प्राप्त हुआ।

बैठक का मुख्य एजेंडा हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी डॉ. शेष नारायण ओझा के प्रस्तावित दौरे को लेकर रहा। इस संदर्भ में हमीरपुर जिले में संगठनात्मक विस्तार एवं जमीनी मजबूती प्रदान करने हेतु तैयारियों, कार्यकर्ता समन्वय, विधानसभा व ब्लॉक स्तर की बैठकों एवं जनसंपर्क गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपने-अपने सुझाव साझा किए और यह निर्णय लिया गया कि आगामी दौरे के दौरान युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त किया जाएगा। युवा कांग्रेस हमीरपुर पूरी एकजुटता, अनुशासन एवं प्रतिबद्धता के साथ संगठन को नई दिशा देने के लिए निरंतर अग्रसर है।

 

आज की इस बैठक में युवा कांग्रेस के यह साथी हमारे साथ मौजूद रहे— जिला युवा कांग्रेस महासचिव रोहित डारोच, सदर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिवस ठाकुर, सुजानपुर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सचिन ठाकुर, भोरंज विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक जी एवं हमीरपुर युवा कांग्रेस वाइस ब्लॉक अध्यक्ष रजत राणा। एवं बड़सर युवा कांग्रेस वाइस ब्लॉक अध्यक्ष रजनीश।