उटपुर में 22 को सुनीं जाएंगी 8 पंचायतों की जनसमस्याएं

उटपुर/हमीरपुर :-  ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत 22 दिसंबर को तहसील बमसन की ग्राम पंचायत उटपुर के पंचायत कार्यालय में 8 ग्राम पंचायतों की जनसमस्याओं का निवारण किया जाएगा।

हमीरपुर के एसडीएम संजीत सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत उटपुर, ग्राम पंचायत कक्कड़, उहल, भटेड़, लग-कढ़ियार, पुरली, चारियां दी धार और ग्राम पंचायत पौहंज की जनसमस्याओं की सुनवाई की जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि इस शिविर में सभी विभागों के उपमंडल स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। एसडीएम ने क्षेत्रवासियों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।