प्रदेश हेडमास्टर ऑफिसर कैडर एसोसिएशन के चुनाव संपन्न

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिमाचल प्रदेश हेडमास्टर ऑफिसर कैडर एसोसिएशन के जिला हमीरपुर के चुनाव शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया में एसोसिएशन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

 

चुनाव परिणामों के अनुसार प्रधान पद के लिए हुए मुकाबले में रवि दास को 65 प्रतिशत मत प्राप्त हुए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी संदीप डढवाल को 35 प्रतिशत मत मिले। बहुमत से विजय प्राप्त कर रवि दास प्रधान निर्वाचित हुए। वहीं महासचिव पद पर मूल्ख राज धीमान का चयन किया गया।

 

 

 

चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रवीण चंदेल और सुरेश शर्मा ने चुनावी पर्यवेक्षक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर राज्य महासचिव केवल ठाकुर, जिला महासचिव संजीव ठाकुर, जिला वित्त सचिव मनोज शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

कार्यक्रम में राजेश गौतम जिला विज्ञान पर्यवेक्षक,अरविंद जगोता, दलजीत चौहान, सुरजीत मोहन, नवीन शर्मा (शिक्षा उपनिदेशक), सुमन शर्मा, यशवीर जमवाल, संदीप डढवाल, प्रीतम कौशल, प्रदीप ठाकुर, रजनीश राँगड़ा, राजेश कुमार, पूनम शर्मा, हेमलता शर्मा, सीमा शर्मा, अंजुला शर्मा सहित कुल 50 से अधिक लोग उपस्थित रहे।

 

 

इस दौरान संघ ने सरकार से मांग की कि प्रधानाचार्य की पदोन्नति सूची शीघ्र जारी की जाए। साथ ही संघ ने मुख्याध्यापक की पदोन्नति सूची जारी किए जाने पर सरकार का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

 

 

 

नवनिर्वाचित प्रधान रवि दास ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि संगठन कर्मचारियों के हितों, शैक्षणिक गुणवत्ता के उन्नयन और लंबित मांगों के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। वहीं महासचिव मूल्ख राज धीमान ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।