



भोटा/हमीरपुर :- इस वर्ष 19 से 25 दिसंबर तक मनाए जा रहे सुशासन सप्ताह के तहत रविवार को ग्राम पंचायत भवन करेर में ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भोटा के नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र की 8 ग्राम पंचायतों की जनसमस्याओं की सुनवाई की गई।



कार्यक्रम में 16 जनसमस्याएं प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश जनसमस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इस दौरान 6 लोगों के प्रमाण पत्र मौके पर ही बना दिए गए।



Post Views: 96

















Total Users : 122730
Total views : 185593