हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ की मासिक बैठक हुई सम्पन्न 

टौणीदेवी/हमीरपुर:-  हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, टौणीदेवी खण्ड़ इकाई की मासिक बैठक दिनांक 23 दिसम्बर, 2025 खण्ड़ प्रधान जगदीश चन्द शर्मा की अध्यक्षता में टौणीदेवी माता मंदिर परिसर, टौणीदेवी, ज़िला हमीरपुर, हि.प्र. में सम्पन्न हुई, जिसमें प्रदेशाध्यक्ष , प्रदेश मुख्य संरक्षक, वित्त सचिव शम्भू राम जसवाल विशेष रूप से शामिल रहे।

चर्चा में भाग लेने वालों में प्रदेशाध्यक्ष, के सी गौतम, वित्त सचिव शम्भू राम जसवाल, खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपप्रधान सुभाष चंद शर्मा , जनक राज, सन्तोष वन्याल आदि प्रमुख रहे।

खण्ड़ प्रधान जगदीश चन्द शर्मा द्वारा उपस्थित सदस्यो को खण्ड़ में चल रहीं गतिविधियों वारे अवगत करवाया गया । खण्ड़ प्रधान ने बताया कि उन्हें 80 वर्ष से अधिक आयु से वर्ग के वरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, हम सभी इनकी दीर्घायु की कामना करते हैं ताकि लम्बे समय तक हमें इनका आशीर्वाद मिलता रहे। मुख्य अतिथि के कर-कमलों से 16 वरिष्ठ पेंशनर्ज़ को हार, हैंड बैग व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया जिसमें सर्वश्री विमला देवी, सुनैहरो देवी, गीता देवी, गोरख राम, हेम राज, , केसरी देवी, किशन चंद, शिव राम, ओमप्रकाश चौहान, ईश्वर दास, भागीरथी, रूप लाल, धर्म सिंह, रिखी राम, रत्न चन्द, मथुरा दास प्रमुख हैं। इसके अलावा संघ गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले 16 पदाधिकारियों को भी‌ सम्मानित किया गया जिनमें के सी गौतम, सालीग्राम ठाकुर , रोशन पटियाल, सुभाष शर्मा, कमला देवी, लवकेश, चत्तर सिंह, देश राम शर्मा, प्रताप सिंह, ओम प्रकाश, प्रेम कौशल, मिल्खी राम, सुभाष कानगो, भूमि देव शास्त्री, कुसुम देवी, सूरज प्रकाश, धर्म सिंह चौहान, जगदीश शर्मा, धर्म सिंह ठाकुर आदि प्रमुख हैं। कुछेक सदस्य पहुंचने में असमर्थ रहे उन्हें खण्ड पदाधिकारी उनके घर जाकर सम्मानित करेंगे।

ज़िला प्रधान के सी गौतम ने सम्मानित किए गए जाने पर खण्ड़ पदाधिकारियों का आभार जताया व साथ ही खण्ड़ पदाधिकारियों से सत्र 2025-27 के लिए सदस्यता कार्यक्रम चलाए जाने का भी आह्वान किया गया ताकि संघ के चुनावों से पहले समूचे खण्ड़ में सदस्यता कार्यक्रम पूरा कर लिया जा सके।

बैठक में पेंशनरों की लम्बित मांगों पर चर्चा में प्रदेशाध्यक्ष ने पेंशनर दिवस समारोह, घुमारवीं में आयोजित करने में पेंशनरों के सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

पदाधिकारियों को जानकारी दी कि संघ द्वारा सरकार को पेंशनरों की लम्बित आर्थिक मांगों को पूरा करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलने हेतु प्रयास जारी हैं।

बैठक में टौणीदेवी खण्ड सदस्यों के निधन पर दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

उक्त के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री पृथी चन्द, अभिनव शर्मा, नीरज कुमार, चत्तर सिंह ठाकुर, संतोष वन्याल, प्रीतम चन्द, धर्म सिंह चौहान, वलवीर सिंह, वलदेव सिंह, धर्म सिंह,‌शिवव राम, ईश्वर दास,‌रोशनलाल, नरेश कुमारी, लवकेश कुमार, भूमि देव शास्त्री, मिल्खी राम, रिखी राम, मेहर सिंह, वीना देवी, सुभाष चन्द कानगो, रोशन लाल पटियाल, देश राज शर्मा, लवकेश कुमार , ओम प्रकाश भाटिया, जीत रम, गुवक्श, लबों, हंस राज, जसबन्त, प्रतिमा, विमला, सन्देश, वीरी सिंह, शक्ति चन्द, व्रह्म दास, नीरज, प्रकाश, कुलवीर, प्रीतम, मंथरा सहित अन्य पेंशनरों द्वारा अपनी भागीदारी सुनिश्चित की गई ।