हिमाचल की बेटी नेहा पटियाल ने UPSC, CMS परीक्षा में हासिल किया देश भर में 111 वां रैंक

 

 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :- हिमाचल के छोटे से जिला हमीरपुर की बेटी नेहा पटियाल ने #UPSC #CMS (Combined medical services) परीक्षा में हासिल किया देश भर में 111 वां रैंक, अघार के नाहलवीं गांव की रहने वाली हैं, नेहा पटियाल।

नेहा ने दिव्या आदर्श स्कूल भोटा में अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी की है। नेहा की इस उपलब्धि से स्कूल के प्रबंधक बेहद ही प्रसन्न है उन्होंने कहा कि हमारे स्कूल से पर ही इस छात्रा ने अपने माता-पिता के साथ-साथ स्कूल एवं गुरुजनों का नाम भी रोशन किया है उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चे ही अन्य बच्चों के लिए प्रेरणार स्तोत्र बनकर उभरते हैं और अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनते हैं।

दिव्या आदर्श स्कूल भोटा के प्रबंधक ने इस उपलब्धि के उपलक्ष पर गुरुजनों एवं स्टाफ में मिठाइयां भी बाॅटी। नेहा के स्कूल के प्रबंधक ने नेहा के उज्जवल भविष्य के लिए मंगल कामना भी की।