



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हमीरपुर मेडिकल अफसर संगठन के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा ने जिला प्रशासन के साथ सामंजस्य स्थापित करने के उद्देश्य से जिलाधीश के साथ एक शिष्टाचार बैठक की। इस बैठक में संगठन के महासचिव डॉ. वेंकटेश्वर सिंह रनौत भी उपस्थित रहे।
डॉ. डोगरा ने पदभार संभालते ही एक्शन मोड में आते हुए अपने दायित्वों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनका पहला दायित्व अपने कैडर की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें हर संभव सुविधा प्रदान करना है, ताकि डॉक्टर और मरीज के बीच मधुर संबंध स्थापित हो सकें और चिकित्सा प्रणाली का लाभ समाज को मिल सके।



डॉ. डोगरा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य चिकित्सकों की गरिमा बनाए रखना और मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है।




उन्होंने जिलाधीश को एक मेमोरेंडम पत्र सौंपा और प्रशासनिक स्तर पर डॉक्टरों के हितों को सरकार के समक्ष रखने की बात कही।

















Total Users : 125162
Total views : 189331