



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हमीरपुर जिला के द मैग्नेट पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने धूमधाम से मनाया क्रिसमस डे। द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में क्रिसमस डे स्कूल के प्रांगण में बड़े धूमधाम से मनाया गया। क्रिसमस डे पर स्कूल के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम से समा बांध दिया।

इस कार्यक्रम में बच्चों ने सैंटा क्लोज बनकर डांस किया और सभी बच्चों ने टॉफियाँ और चॉकलेट खाकर क्रिसमस डे बड़े हर्षोल्लास से मनाया। सभी ने आपस में एक-दूसरे को उपहार दिए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों को बताया कि क्रिसमस डे यीषु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। संत निकोलस चाहते थे कि कोई भी व्यक्ति उदास न हो इस वजह से हर क्रिसमस की रात को बच्चों को गिफ्ट में चाकलेट बांटते थे।

अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान ने सभी को क्रिसमस डे की शुभकामनाएं दी।

Post Views: 137



















Total Users : 122733
Total views : 185597