वीर बाल दिवस युवाओं को साहिबजादों के आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित करेगा: नवीन शर्मा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  सर्वजन कल्याण सभा हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारियों ने हमीरपुर कार्यालय में वीर बाल दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस अवसर पर सभा के सदस्यों ने साहिबजादों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके बलिदान को याद किया।
सर्वजन कल्याण सभा ने मनाया वीर बाल दिवस:
सर्वजन कल्याण सभा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा कि साहिबजादों ने धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने कहा कि साहिबजादों का बलिदान हमें प्रेरणा देता है और हमें उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करता है।
उन्होंने कहा कि साहिबजादों ने धर्म और देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी और उनका यह बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस घोषित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया जो साहिबजादों के बलिदान को सम्मान देने का एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय देश के युवाओं को साहिबजादों के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करेगा।
इस अवसर पर सभा के सदस्यों ने साहिबजादों के जीवन और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को नमन किया।
इस अवसर पर सभा के जिला अध्यक्ष भूपिंदर बन्याल, हमीरपुर विधानसभा के उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर , विजय शर्मा ,शकुंतला देवी,रीता देवी,पवन ठाकुर,नरेंद्र मोदगिल, कुलतार चंद सह सचिव दौलत राम, नवनीत सिंह अजय शुक्ला सदस्य शक्ति चंद ,विजय ठाकुर, डिंपल ,सोम बांकू राम,रविन्द्र गुलशन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।