



धर्मशाला /विवेकानंद वशिष्ठ :- पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज धर्मशाला एयरपोर्ट पर हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से स्नेहिल भेंट की। इस अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने शांता कुमार से आत्मीय संवाद करते हुए उनका स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

भेंट के दौरान अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि शांता कुमार का संपूर्ण सार्वजनिक जीवन ईमानदारी, सादगी और राष्ट्रसेवा के मूल्यों से प्रेरित रहा है। हिमाचल प्रदेश के विकास में उनके योगदान, संगठनात्मक दृढ़ता और वैचारिक स्पष्टता ने भाजपा को प्रदेश में सशक्त आधार प्रदान किया है। उनका अनुभव और मार्गदर्शन आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है।


शांता कुमार ने भी अनुराग सिंह ठाकुर को जनसेवा, संगठनात्मक मजबूती और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया तथा उनके सक्रिय सार्वजनिक जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। यह भेंट हिमाचल की राजनीतिक परंपरा में वरिष्ठ नेतृत्व के अनुभव और युवा नेतृत्व की ऊर्जा के समन्वय का सशक्त उदाहरण है।



अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि ऐसे वरिष्ठ नेताओं का सान्निध्य और मार्गदर्शन संगठन को नई दिशा देने के साथ-साथ जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करता है।

















Total Users : 125168
Total views : 189342