



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की Ideation and Entrepreneurship प्रतियोगिता इनोवेंचर चैलेंज में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल नौ विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिन्होंने राउंड-1 एवं राउंड-2 में सफलतापूर्वक क्वालीफाई कर अपनी नवाचार क्षमता और समस्या-समाधान कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।


इन्हीं प्रतिभागियों में कक्षा छठी के विद्यार्थी चिन्मय चौधरी ने विशेष उपलब्धि हासिल करते हुए राज्य स्तर पर प्रथम स्थान तथा राष्ट्रीय स्तर पर 34वीं रैंक प्राप्त की। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चिन्मय का चयन राउंड-3 नेशनल फिनाले के लिए हुआ है।



जो 31 जनवरी 2026 को एनआईसीएमएआर यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम, पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित होगा। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन इनोवेंचर चैलेंज की प्रभारी शिक्षिका मृदुला शर्मा ने किया।
विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने चिन्मय चौधरी एवं सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

















Total Users : 125162
Total views : 189331