



नादौन/हमीरपुर :- धनेटा-बड़सर सड़क की अपग्रेडेशन के कार्य के चलते यह सड़क धनेटा के पास 10 जनवरी तक बंद रहेगी।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि धनेटा-बड़सर सड़क को अपग्रेड करने का कार्य तेजी से जारी है।


इस कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस मुख्य सड़क पर धनेटा के पास यातायात 10 जनवरी तक बंद किया गया है।



इस दौरान वाहन चालक डिग्री कालेज धनेटा, राजनौण-मंडियानी सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। जिलाधीश ने इस दौरान सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।
Post Views: 145

















Total Users : 127128
Total views : 192321